
नदबई भाजपा शहर मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री गोविंद चौधरी और संयोजक रोहित उपाध्याय उपस्थित रहे। बैठक में जिला महामंत्री गोविंद चौधरी ने बताया की कि, 15 दिसंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर भजन फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने शिविर को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस शिविर में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महान दान है और इसे बड़े स्तर पर आयोजित करना पार्टी का कर्तव्य है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने और जनसेवा में योगदान देने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण से काम करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर बाबूलाल जिंदल, बालमुकुंद बिहारिया, मुकेश अग्रवाल, सुभाष, लक्ष्मण उपाध्यक्ष, दिलीप शर्मा, विशम्बर दयाल, चरण सिंह कोली, महेश खंडेलवाल, नत्थी लवानिया, विष्णु शर्मा, लेखराज, महेश कटारा, बबलू सोनी, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र भातरा, रवि सैनी, ओम प्रकाश, ताराचंद और दिनेश शामिल थे।