
उदयपुर मे विश्वराज सिंह मेवाड़ के धुणी दर्शन को लेकर उपजे विवाद ने पथराव का रूप ले लिया। एक तरफ सिटी पैलेस की ओर से दरवाजे बंद कर दिए गए तो दूसरी ओर विश्वराज के समर्थक देर रात 1.30 बजे तक डटे रहे। इसी दौरान धुणी दर्शन के लिए विश्वराज के समर्थको ने पैलेस मे जाने घुसने की कोशिश की तो पैलेस की ओर से पत्थर बरसाये गए, जिसमे पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए। उसके बाद सिटी पैलेस स्थित धुणी वाले स्थल को सरकारी नियंत्रण मे लेने की प्रक्रिया शुरू की गई और पैलेस के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। देर रात तक सहमति नहीं बनी तो करीब 1.30 बजे सभी लोग अपने घर लौट गए लेकिन यहाँ विश्वराज की ओर से प्रशासन कल सुबह 8 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया। जिसमे 145 के तहत 3 मांगे पूरी नहीं की गई तो सुबह 10 बजे फिर से सर्व समाज जगदीश चौक पर इकठ्ठा होगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि, सिटी पैलेस मे धुणी वाले स्थान को सरकारी नियंत्रण मे लेने के लिए रिसीवर नियुक्त किया है।