
नदबई जनूथर सड़क मार्ग पर गांव बहरामदा के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायल युवक को निजी वाहन से उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार नदबई क्षेत्र के गांव बहरामदा निवासी लक्ष्मण(40) पुत्र हरिसिंह अपने काम से कहीं जा रहा था। जब लक्ष्मण बाइक लेकर गांव से निकला, तो गांव के पास अज्ञात वाहन ने लक्ष्मण की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे लक्ष्मण बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जहां ग्रामीणों ने घायल को तुरंत निजी वाहन से राजकीय उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने लक्ष्मण की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल लक्ष्मण के सिर में गंभीर चोट आई है।