
करौली जिला कलेक्ट्रेट के सामने स्वामी विवेक नंद पार्क में करौली नायब तहसीलदार का शव फंदे से झूलता मिला है। सूचना पर पहुंची करौली कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतर कर करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी है। करौली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने स्थित सुबह स्वामी विवेकानंद पार्क में घूमने आए लोगों को पेड़ एक युवक शव लटका दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर करौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से उतर कर पहचान का प्रयास किया। बाद में मृतक के शव को करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी लाया गया। मृतक के कपड़ों की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान राजेंद्र सिंह उम्र 40 साल निवासी भरतपुर बाई गांव के रूप में हुई। मृतक राजेंद्र करौली में नायब तहसीलदार के पद कार्यरत थे। अभी पांच दिन पूर्व ही धौलपुर के बसई नवाब से करौली ट्रांसफर होकर आए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।