नदबई में सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक: 100 नए सदस्य बनाने वालों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां, नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव में कर सकेंगे दावेदारी; बीजेपी जिलाध्यक्ष

सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने के लिए नदबई भाजपा शहर मंडल की बैठक मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व मे आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष रज्जन महुआ, जिला महामंत्री गोविन्द चौधरी, दुर्गेश बुटोलिया, सत्येंद्र सिंह गुड्डू, अरब सिंह जी, अशोक उपाध्याय, जिला मंत्री उमेश पाराशर जी रहे।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने कहा कि, जो कार्यकर्ता 100 नए सदस्य बनाएगा, वही पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने का पात्र होगा। जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होंगे, वही पार्टी के पदाधिकारी और पार्टी से नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव में टिकट की दावेदारी कर सकेंगे। बीजेपी हमेशा से निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका में रखती है। जो अपने सदस्यों की जरूरतों और अपेक्षाओं का पूरा ध्यान रखती है। साथ ही बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे अवगत कराया। बाद मे सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए 100 से अधिक सदस्य पूर्ण होने पर मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय, चरनसिंह कोली एवं विष्णु लवानिया को जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज द्वारा सक्रिय सदस्य बनाया गया।

इस मौके पर हरिशंकर उपाध्याय, ब्रजेश पंडित, विजय शर्मा, चरन सिंह कोली, पार्षद पिंटा अरोड़ा, सुरेंद्र होलू, शिवराम शर्मा, गोपाल कोली, बालमुकुंद बिहारिया, रघुनंदन उपाध्याय, त्रिलोक शर्मा, गिरधर जाटव, पूरन रौतवार, बबलू सोनी, बाबूलाल जिंदल, उमेश खंडेलवाल, अलीमुद्दीन, श्याम सुंदर, महेश खंडेलवाल, विष्णु लवानिया, ओमप्रकाश, रणधीर सिंह, नाहर सिंह, राजेश खंडेलवाल, गोविन्द शर्मा, गोविन्द उपाध्याय, बिशम्बर शर्मा, मुकेश अग्रवाल, विष्णु शर्मा, पप्पू रौतवार, शिवराम नम्बरदार, मनोज शास्त्री, प्रीतम सहगल, केसरी सिंह, अनिल, हितेश आदि लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    🎉 RBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित! छात्रों में खुशी की लहर, जानें कैसे चेक करें अपना स्कोर 📢

    राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच इंतज़ार अब लगभग खत्म हो चुका है। रिजल्ट जारी हो चुका है – ऐसी…

    नदबई में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी: जनजीवन प्रभावित; 15 मीटर से कम रही विजिबिलिटी; ठंड से बचने के लिए अलाव बना सहारा

    नदबई क्षेत्र में शुक्रवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह से ही कोहरे की चादर ने पूरे इलाके को ढक लिया, जिससे वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *