भारतीय किसान संघ मोर्चा की बैठक आयोजित: किसानो की समस्या पर विस्तार से की गई चर्चा

भारतीय किसान संघ मोर्चा ने आज लखनपुर में बैठक का आयोजन किया, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व भारतीय किसान संघ मोर्चा जिला अध्यक्ष रमन सिंह कासोदा ने किया। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह और लोकेश सिंह भी मौजूद रहे। 

बैठक में मौजूद किसानों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। किसानों ने उर्वरकों और बीजों की बढ़ती कीमतें ,सिंचाई के लिए पानी की कमी,
सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ किसानों तक न पहुंचना, फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभों में देरी पर चर्चा की।

जिला अध्यक्ष रमन सिंह कासोदा ने बैठक के दौरान कहा, किसानों की समस्याओं का समाधान हमारा पहला लक्ष्य है। इसके लिए हम प्रशासन से चर्चा करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में शिवदयाल कटारा, रामअवतार, दामोदर सिंह, नंदलाल शर्मा, लेखराज सिंह, राधे लाल और विक्रम सिंह शाहपुर मौजूद थे।

  • Related Posts

    नदबई में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी: जनजीवन प्रभावित; 15 मीटर से कम रही विजिबिलिटी; ठंड से बचने के लिए अलाव बना सहारा

    नदबई क्षेत्र में शुक्रवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह से ही कोहरे की चादर ने पूरे इलाके को ढक लिया, जिससे वाहन…

    नदबई में ट्रेन से टकराकर सांड ट्रेन के नीचे फंसा: रेलवे कर्मचारियों और गौ सेवकों की टीम ने बाहर निकाला

    अजमेर आगरा फोर्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर एक बेसहारा गोवंश ट्रेन कोच के नीचे फंस गया। घटना के चलते ट्रेन को करीब 40 मिनट तक रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *