
नदबई के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में निशुल्क साइकिल वितरण का वर्चुअल कार्यक्रम गुरुवार को पंचायत समिति के उप प्रधान भूपेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष हरवाती सिनसिनवार ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अरब सिंह और पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक उपाध्याय उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, साइकिल वितरण का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए स्कूल तक पहुंचने के लिए आसान बनाएगा। इससे छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी और उनका समय भी बचेगा। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि, शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। उन्होंने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।वहीं साइकिल वितरण के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया।
इस मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद भातरा, रामबाबू शर्मा, दिलीप सिंह, अमृत सिंह, रमन कटारा, भूप सिंह, और राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।