
भरतपुर – मथुरा गेट थाने इलाके में दिन दहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। तीनों बदमाशों ने व्यापारी की पिस्टल छीनने की कोशिश भी कि लेकिन, वह असफल रहे। आसपास के लोगों ने जब घटना को देखा तो, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद DST टीम और मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना में घायल हुए व्यापारी दीन दयाल निवासी नई मंडी ने बताया कि उनकी रीको इंडस्ट्रीज एरिया में सरसों की तेल की फैक्ट्री है। फैक्ट्री के सामने दो लोग बंदरों को केले डालने के लिए आते थे। जिसके कारण फैक्ट्री के सामने बंदरों का झुंड लगा रहता था। दोनों युवकों के नाम लोकेंद्र और डब्बू हैं। उनसे कई बार कहा कि वह बंदरों के लिए वहां केले नहीं डाले लेकिन, वह नहीं माने।
26 अक्टूबर को इसी बात को लेकर दोनों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद कल वह बंदरों को केले डालने के लिए नहीं आये। आज दीन दयाल किसी काम से कोर्ट आया हुआ था। कोर्ट का काम ख़त्म कर जब वह वापस अपने घर जा रहा था। तब तीन बाइक सवार बदमाशों ने दीन दयाल पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमला करने वाले दो बदमाश लोकेंद्र और डब्बू थे। तीसरे बदमाश को वह नहीं जानता।
दीन दयाल के पास लाइसेंस पिस्टल है। तीनों बदमाशों ने दीन दयाल की पिस्टल छीनने की कोशिश भी की। लेकिन, बदमाश पिस्टल नहीं छीना पाए। पिस्टल सड़क पर गिर गई। इतने में वहां पर पुलिस आ गई और बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने दीन दयाल को तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया।
मथुरा गेट थाना अधिकारी करण सिंह राठौड़ ने बताया कि नई मंडी इलाके के रहने वाले दीन दयाल उनका रोड़ से केले डालने को लेकर डब्बू और लोकेन्द्र नाम के लोगों से विवाद हो गया था। आज जब दीन दयाल कोर्ट में आये थे। दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। जिन्हें अपस्ताल लाकर भर्ती करवाया गया है।