
नदबई युवा कांग्रेस नदबई की बैठक युवा कांग्रेस जिला प्रभारी छगनलाल कुलदीप के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में आगामी 16 दिसंबर को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चीब के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। भाजपा सरकार के पिछले 11 महीने के शासन के दौरान प्रदेश में भड़ती बेरोजगारी व युवाओं को रोजगार देने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं के साथ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। जिसमें नदबई विधानसभा से 500 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रशांत उपाध्याय, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, ओपी गुर्जर, प्रभाव चौधरी, गिरीश जोहरी, मदन लाल बहरिया, रणधीर खटौटी, सत्येंद्र कबई,जगदीश सैनी सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।