
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में नदबई शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। यह जश्न मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय ने कहा कि, आमजन ने केंद्र सरकार मे नरेंद्र मोदी की एवं राजस्थान मे भजनलाल शर्मा की कार्यशैली पर पुनः विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जश्न को और खास बनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस मौके पर रघुनंदन उपाध्याय, गगन सहगल, हरिशंकर उपाध्याय, साहब सिंह, सोनू सिंह, राकेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।