
नदबई–नगर सड़क मार्ग पर बाईपास चौराहे पर ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी 32 वर्षीय महिला बाइक से उछलकर सड़क जा गिरी। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को लहूलुहान हालत में तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल महिला का चिकित्सकों ने उपचार किया।
जानकारी के अनुसार, गांव करीली की रहने वाली रूबी(32) पत्नी जानसिंह बाइक पर अपने परिचित के साथ बाइक पर बैठकर बयाना से अपने गांव करीली जा रहे थी। इसी दौरान नदबई नगर सड़क मार्ग पर बाईपास चौराहे के पास बने ब्रेकर पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी रूबी बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। जिससे रूबी के सिर में गंभीर चोट आई। सिर से खून बहने लगा, तो राहगीरों ने तुरंत निजी वाहन से घायल रूबी को इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल महिला का उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि, महिला के सिर और दांतों में गंभीर चोट आई है।