नदबई में बीजेपी मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व संगठन पर्व की बैठक आयोजित: संगठन के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी– रोहित उपाध्याय

भारतीय जनता पार्टी नदबई शहर मंडल की संगठन पर्व की बैठक आज उपाध्याय पाड़ा में मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। जिसमें मुख्य अतिथि मंडल के प्रभारी रमन धाकड एवं वक्ता लक्ष्मण शर्मा रहे।

मुख्य अतिथि रमन धाकड़ ने बताया कि संगठन में कार्य करने वाला व्यक्ति ही नीचे से शिखर पर पहुंचता है। भारतीय जनता पार्टी ही सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली , संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठ एव समर्पित भाव से कार्य करने वाला कार्यकर्ताओ को सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाती है, जबकि अन्य पार्टियों में सत्ता का सुख लेने वाले उनके परिजन होते हैं ।

मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय ने कहा कि यह संगठन महापर्व का समय है, पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य हम सबको समय बद्ध पूर्ण करना है। हमारी सबसे छोटी इकाई बूथ अध्यक्ष को ताकतवर बनाना है और जो कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को आत्मसात करते हुए उसे सशक्त बनाने के लिए जितना अधिक समय देगा। वह कार्यकर्ता उतनी ही बुलंदी पर पहुंचेगा।संगठन की शीर्ष नेतृत्व पर आपके कार्य का बायोडाटा उपलब्ध है। संगठन के बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और अपनी नीतियों के कारण विश्व का मार्गदर्शन कर रही है। मंडल संयोजक रोहित उपाध्याय ने कहा कि, मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार की योजनाओ को लोगो तक पहुंचाने का काम किया जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

इस मौके पर जिला मंत्री घनश्याम धाकड़, विजय शर्मा, हरिशंकर उपाध्याय, बालमुकुंद बिहारिया, पूरन रौतवर, चरन सिंह कोली, बाबूलाल जिंदल,सुभाष वर्मा, रघुनंदन उपाध्याय, ओमप्रकाश सिनसिनवार, मुकेश अग्रवाल, विष्णु शर्मा, बबलू सोनी, नत्थी लवानिया, लेखराज सिंह ,सुरेश जोहरी, महेश शर्मा, रोहित पिप्पल, महेश खंडेलवाल, विशम्बर दयाल शर्मा, नाहर सिंह, गिरधारी शर्मा, धर्मेंद्र सिंह,राजवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    🎉 RBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित! छात्रों में खुशी की लहर, जानें कैसे चेक करें अपना स्कोर 📢

    राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच इंतज़ार अब लगभग खत्म हो चुका है। रिजल्ट जारी हो चुका है – ऐसी…

    नदबई में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी: जनजीवन प्रभावित; 15 मीटर से कम रही विजिबिलिटी; ठंड से बचने के लिए अलाव बना सहारा

    नदबई क्षेत्र में शुक्रवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह से ही कोहरे की चादर ने पूरे इलाके को ढक लिया, जिससे वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *