नदबई में कल से होने जा रहा श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन: विशाल कलश यात्रा के साथ होगा भागवत कथा का शुभारंभः कथा स्थल पर करीब 5 से 8 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

नदबई कस्बे नगर रोड़ स्थित चुंगी के पास 6 दिसंबर यानी कल से अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भास्कर श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री की कथा होने जा रही है। कथा का शुभारंभ 6 दिसंबर सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। जिसे लेकर नदबई सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्वागत के लिए जगह–जगह लगाए तोरण द्वारा
आयोजनकर्ता दीपक कटारा ने बताया कि, नदबई में 6 दिसंबर यानी कल से अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भास्कर श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री की कथा होने जा रही है। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कल भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर तोरण द्वारा लगाए गए हैं। कलश यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर सिंधी तिराहा, कुम्हेर तिराहा, नगर तिराहा, नगर रोड़ होते हुए चुंगी के पास कथा स्थल पर पहुंचेगी।उसके बाद कलश की स्थापना होगी। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भास्कर श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री जी दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा करेंगे।

कथा स्थल पर 5 से 8 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
आयोजनकर्ता दीपक कटारा के अनुसार, कथा स्थल पर 68 बाय 250 का वॉटरप्रूफ डोम लगवाया गया है। जिसमें 5 से 8 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। साथ ही कथा स्थल के पास पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस कर्मी कथा स्थल मौजूद होंगे।

बृज के संतों का होगा आगमन
आयोजनकर्ता अवधेश कटारा के अनुसार, श्रीमद् भागवत कथा में बृज के संत शामिल होंगे, नदबई के लोगों को संतों के दर्शन करेंगे का सौभाग्य प्राप्त होगा। कथा के आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए है।

कौन है भागवत भास्कर श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री
श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) एक प्रसिद्ध कथावाचक हैं। वैसे तो अध्यात्मिक जगत से जुड़े बहुत से कथावाचक हैं, लेकिन कहा जाता है कि कृष्ण चंद्र ठाकुर जी बहुत ही अद्भुत तरीके से कथा सुनाते हैं। जब ये भागवत कथा सुनाते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि, इनकी वाणी में साक्षात सरस्वती जी का वास है। ठाकुर जी यूरोप, अमेरिका, कनाडा सहित कई देशों में के कथा कर चुके हैं। 5 दिसंबर से नदबई के लोगों को श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) की कथा सुनने को मिलेगी।

  • Related Posts

    नदबई में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी: जनजीवन प्रभावित; 15 मीटर से कम रही विजिबिलिटी; ठंड से बचने के लिए अलाव बना सहारा

    नदबई क्षेत्र में शुक्रवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह से ही कोहरे की चादर ने पूरे इलाके को ढक लिया, जिससे वाहन…

    नदबई में ट्रेन से टकराकर सांड ट्रेन के नीचे फंसा: रेलवे कर्मचारियों और गौ सेवकों की टीम ने बाहर निकाला

    अजमेर आगरा फोर्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर एक बेसहारा गोवंश ट्रेन कोच के नीचे फंस गया। घटना के चलते ट्रेन को करीब 40 मिनट तक रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *