
डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके में गंधक पोटाश पीसते समय जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक 22 साल के युवक की मौत हो गई। युवक पशुओं को भगाने के लिए गंधक पोटाश पीस रहा था। उसने पहले खल्लड़ में गंधक को पीसा उसके बाद वह पोटाश पीसने लगा। इस दौरान यह हादसा हुआ। क्योंकि उसने खल्लड़ को साफ़ नहीं किया था।
जुरहरा थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक गौरव (28) निवासी सोनोखर गांव थाना जुरहरा अपने घर के एक कमरे में खल्लड़ से गंधक पोटाश पीस रहा था। वह पशुओं से फसल की रखवाली के ठेके लेता था। रात के समय में पशु खड़ी फसल में घुस जाते हैं और फसल को बर्बाद कर देते हैं। गौरव गंधक पोटाश फोड़कर पशुओं को भगाता था। गंधक पोटाश पीसते समय जोरों का ब्लास्ट हुआ। जिसमें गौरव नाम के युवक की मौत हो गई। उसके चेहरे और हाथों में ज्यादा चोटें आई थी।
गौरव के पिता वीरी सिंह ने बताया कि गौरव मजदूरी करता था। गौरव का एक बड़ा भाई है। जिसका नाम कुलदीप (24) है और एक छोटा भाई है उसका नाम कुलवंत (17) है। पिछले साल ही गौरव की शादी वृंदावन की रहने वाली रजनी से हुई थी। गौरव के पास एक ढाई महीने की बच्ची ध्रुवी है। तीनों भाई मजदूरी करते थे। गौरव के पिता भी मजदूरी करते हैं।