नदबई में गोवर्धन पूजा की धूम: लोगों ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर की रंगीन आतिशबाजी, “देखें तस्वीरें”

नदबई कस्बे में शनिवार को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से किया गया। कस्बे का हर गली-मोहल्ला गोवर्धन महाराज की भक्ति से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की आकर्षक आकृति बनाकर पूजा अर्चना की। गोवर्धन पूजा के अवसर पर पूरे कस्बे में गिरिराज महाराज की जय-जयकार से माहौल को भक्तिमय हो गया।

सुबह से ही लोग मंदिरों और अपने घरों के आंगन में गोवर्धन जी के रूप में बनाई गई आकृति की पूजा में व्यस्त हो गए थे। शाम को गोवर्धन महाराज जी की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की और अपने परिवार में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कस्बे के प्रमुख मंदिरों श्री राम मंदिर, लड्डू हनुमान जी मंदिर, काशीनाथ मंदिर, कुमरगढ़ा मंदिर, भीटकी मंदिर आदि मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज को दूध, घी और मिठाइयों का भोग अर्पित किया।

वहीं बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बच्चों ने जमकर पटाखे जलाए और जमकर आतिशबाजी की। आकर्षक आतिशबाजी से पूरा आकाश रंग-बिरंगा नजर आया। पटाखों की आवाज और रोशनी से सारा वातावरण उल्लास से भर गया। वहीं लोगों ने अपने अपने घरों में पकवान भी बनाए।

  • Related Posts

    🎉 RBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित! छात्रों में खुशी की लहर, जानें कैसे चेक करें अपना स्कोर 📢

    राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच इंतज़ार अब लगभग खत्म हो चुका है। रिजल्ट जारी हो चुका है – ऐसी…

    नदबई में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी: जनजीवन प्रभावित; 15 मीटर से कम रही विजिबिलिटी; ठंड से बचने के लिए अलाव बना सहारा

    नदबई क्षेत्र में शुक्रवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह से ही कोहरे की चादर ने पूरे इलाके को ढक लिया, जिससे वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *