
नदबई – नगर सड़क मार्ग पर गांव ऊंच पेट्रोल पंप के पास 2 बाईकों में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
108 एंबुलेंस कर्मी रामकुमार चौधरी ने बताया कि, गांव कठोल निवासी जानू मुहम्मद (25) पुत्र फ़जरू अपने भाई कामिल के साथ बाइक से अपने गांव से नदबई आ रहा था। वहीं पीछे से गांव रोनिजा के रहने वाले सचिन(17) पुत्र भगवान सिंह अपने दोस्त विकास(16) के साथ बाइक से पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा के आ रहे थे। जहां नदबई–नगर सड़क मार्ग पर गांव ऊंच पेट्रोल पंप के पास दोनो बाइको में भिड़ंत हो गया। वहीं दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटन को देख आसपास ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपाउंडर सीताराम प्रजापत ने बताया कि, चारों घायलों का अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज किया, जहां घायल जानू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।