
नदबई में दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए कृषि उपज मंडी 5 दिनों तक बंद रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश जिंदल ने बताया कि मंडी को 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। महेश जिंदल ने कहा, दीपावली हमारी संस्कृति का प्रमुख त्योहार है, और हर कोई दिवाली अपने परिवार के साथ मिलकर मनाता है। इस दौरान व्यापारी और किसान अपने-अपने घरों में दीपावली का पर्व मानेंगे। व्यापार मंडल ने यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया है, ताकि सभी लोग इस पर्व का आनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि मंडी बंद के दौरान कारोबार नहीं होगा। बाजार में दीपावली के बाद 4 नवंबर को पुनः सामान्य रूप से कामकाज शुरू होगा।