यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने एडवांस टिकट रिजर्वेशन में किया बदलाव, 1 नवंबर से शुरू होगी नई व्यवस्था, जाने क्या हुआ बदलाव

रेलवे ने एडवांस आरक्षण(रिजर्वेशन) की अवधि में बदलाव किया है। अब यह अवधि 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। ज्ञात हो कि रेलवे की एडवांस आरक्षण अवधि में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं। एडवांस आरक्षण अवधि 30 दिन से लेकर 120 दिन तक की रही है। 1981 के बाद 43 साल में 13वीं बार एडवांस टिकट बुकिंग की व्यवस्था बदली है। सर्वाधिक 5वीं बार 60 दिन पहले बुकिंग की व्यवस्था लागू हो रही है। नई व्यवस्था 1 नवंबर से लागू होगी। इस तारीख से ट्रेनों में 2 महीने पहले की तारीख का ही टिकट लिया जा सकेगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि, 60 दिनों की आरक्षण अवधि से यात्रियों को विभिन्न पहलुओं पर लाभ होंगे। जैसे 120 दिन योजना बनाने के लिए बहुत लंबे थे, जिसके परिणामस्वरूप यात्रियों के यात्रा पर न आने के कारण बहुत अधिक निरस्तीकरण और सीटों/बर्थों की बर्बादी होती थी। वर्तमान में, लगभग 21% निरस्तीकरण और 4-5% यात्री यात्रा पर नहीं आते। कई मामलों में, यह देखा गया है कि यात्री अपने टिकट निरस्त नहीं करते हैं और यात्रा पर नहीं आते हैं। इससे यात्री के स्थान पर दूसरे यात्री के यात्रा करने एवं भ्रष्ट आचरण की सम्भावन बनी रहती है। अब, इसे रोका जा सकता है। लंबी अवधि के साथ कुछ लोगों द्वारा टिकट ब्लोकिंग की संभावना अधिक हो जाती है।

  • Related Posts

    🎉 RBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित! छात्रों में खुशी की लहर, जानें कैसे चेक करें अपना स्कोर 📢

    राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच इंतज़ार अब लगभग खत्म हो चुका है। रिजल्ट जारी हो चुका है – ऐसी…

    नदबई में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी: जनजीवन प्रभावित; 15 मीटर से कम रही विजिबिलिटी; ठंड से बचने के लिए अलाव बना सहारा

    नदबई क्षेत्र में शुक्रवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह से ही कोहरे की चादर ने पूरे इलाके को ढक लिया, जिससे वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *